Bihar Board 12th Result 2023
बिहार बोर्ड की वेबसाइट के अलावा परीक्षार्थी यहां लाइवहिन्दुस्तान डॉट कॉम पर के बोर्ड रिजल्ट पेज के बिहार बोर्ड रिजल्ट वेबपेज पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आपको बता दें कि आमतौर पर बिहार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री की मौदूगी में की जाती है। ऐसे में रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की जानकारी रिजल्ट जारी किए जाने के कुछ घंटे पहले दे दी जाती है।
Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Bihar Board 12th Result 2023- पिछले सालों में बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम की तिथियां
04:55 PM - बिहार बोर्ड आज इंटरमीडिएट रिजल्ट की तिथि की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 मार्च तक रिजल्ट पक्का जारी कर दिया जाएगा। टॉपरों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया काफी हद तक संपन्न हो चुकी है। रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।
03:30 PM - पिछले वर्षों में कब जारी हुआ था रिजल्ट
वर्ष 2022 में 16 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया।वर्ष 2021 में 26 मार्च को जारी हुआ बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट।
वर्ष 2020 में 24 मार्च को आया बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट।
वर्ष 2019 में 30 मार्च को घोषित हुआ रिजल्ट
वर्ष 2018 में 6 जून को जारी किया गया था बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट।
2022 में 80.15% छात्र हुए थे सफल:
पिछले वर्ष इंटर की वार्षिक परीक्षा 2023 में ओवरऑल 80.15 परीक्षार्थी सफल हुए थे। पिछले साल कुल 641829 लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी जिनमें 528817 को सफलता मिली थी। वहीं 12वीं परीक्षा में 683920 लड़कों ने भाग लिया था और इनमें 233740 छात्र ही सफल हुए थे।
1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित हुई थी परीक्षाएं
बीएसईबी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थीं. इस साल, बिहार में इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा के लिए 13.18 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. 123 केंद्रों पर 69,44,777 कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था.
इन आधिकारिक वेबसाइट को करें चेक
बीएसईबी यानी बिहार एजुकेशन बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट18 मार्च को जारी किया जाएगा. बीएसईबी परिणाम बिहार बोर्ड biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com की मदद से जारी करेगा.
बीएसईबी यानी बिहार एजुकेशन बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट18 मार्च को जारी किया जाएगा. बीएसईबी परिणाम बिहार बोर्ड biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com की मदद से जारी करेगा.

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق
اهلا بك يشرفنا زيارتك وسيتم التواصل معك قريبا